मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड और भू कानून जल्द ही लागू किया जाएगा। - Swastik Mail
Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड और भू कानून जल्द ही लागू किया जाएगा।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड और भू कानून जल्द ही लागू किया जाएगा।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड और भू कानून जल्द ही लागू किया जाएगा।

(चुनाव से पहले का जनता से किया वादा पूरा करेंगे)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 08 अप्रैल 2022

उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड और भू कानून को लेकर राज्य सरकार जल्द ही इन दोनों कानूनों को वजूद में लाने की तैयारी कर रही है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, इन मुद्दों पर बैठक हो चुकी है और बहुत जल्द कमेटी बनाकर नियमानुसार इन दोनों कानूनों को लागू किया जाएगा।

उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड का मुद्दा और इसके साथ ही भू-कानून का मुद्दा उत्तराखंड की सियासत में चुनाव से पहले भी चर्चा में था।विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी ने यह वायदा किया था कि, अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आती है तो वह सबसे पहले उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की पहल करेंगे।

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, उनकी सरकार दोबारा सत्ता में आयी है ओर वो अपने वायदे को पूरा करने के लिए तैयार है। यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बैठक हो गयी है और जल्द ही इस पर एक कमेटी बनाकर इसको लागू करने की ओर प्रयास किया जाएगा।

इसके साथ ही उत्तराखंड में भू कानून को लेकर भी लंबे समय से मांग उठ रही है। हालांकि यूनिफॉर्म सिविल कोड हो या फिर भू-कानून लागू करना राज्य सरकार के लिए इतना आसान रास्ता नहीं है।लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यह दावा कर रहे हैं कि, विधिक राय लेकर जल्द से जल्द भू कानून को भी राज्य में लागू कर दिया जाएगा।

Related post

error: Content is protected !!