टिहरी गढ़वाल में बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी।
टिहरी गढ़वाल में बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी।
(14 लोग सवार, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुुई)
उत्तराखंड (टिहरी) मंगलवार, 05 अप्रैल 2022
टिहरी गढ़वाल में बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर आज एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें चालक सहित 14 लोग सवार थे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुुई।
पिलवा के पास बिनक्खाल से ऋषिकेश जा रहे बोलेरो वाहन (गाड़ी न0 यूके 14टीए 1379) अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी खाई में गिर गया।वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे, जिसमें चार बच्चे, सात महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलेस्वर में लाया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर बताएं जा रहे हैं।
चालक प्रकाश लाल फरार चल रहा है। थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि सभी बच्चों और चार अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि पांच अन्य का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।