Breaking News

कार्यालय देर से पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारी हो जाओ सावधान।

 कार्यालय देर से पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारी हो जाओ सावधान।
Spread the love

कार्यालय देर से पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारी हो जाओ सावधान।

(ऐसे कर्मियों  पर होगी सख्त कार्रवाई ,मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 04 अप्रैल 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि कार्यालय देर से पहुंचने वाले  सरकारी कर्मियों पर कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिये हैं कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचे और ऑफिस टॉइम में पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। समय पर कार्यालय न आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कारवाई की जाय।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जनता एवं जन प्रतिनिधियों के फोन अवश्य रिसीव किए जाएं। यदि किसी वजह से फोन रिसीव न कर पायें तो कॉल बैक जरूर करें, ताकि समस्या का समाधान हो सके।

फिंगर प्रिंट व्यवस्था होने के बावजूद समय पर ड्यूटी पहुंचने वाले क्रम को व्यवस्थित नहीं किया जा सका है। कई बार विभागों में देखा जाता रहा है कि समस्या को लेकर आम जन पहले पहुंच जाते हैं, किंतु विभागीय कर्मचारी अपनी सीट से नदारद रहते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री ने ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related post

error: Content is protected !!