Breaking News

नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने जिला पंचायत सदस्य के पद इस्तीफा दिया।

 नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने जिला पंचायत सदस्य के पद इस्तीफा दिया।
Spread the love

नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने जिला पंचायत सदस्य के पद इस्तीफा दिया।

(लालकुआं से हरीश रावत को दी थी मात)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 27 मार्च 2022

 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव सबसे हॉट सीट में लालकुआं पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को हराने वाले भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने इस्तीफा दे दिया है। नवनिर्वाचित विधायक ने जिला पंचायत सदस्य के पद से अपना इस्तीफा जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तौलिया को शुक्रवार को नैनीताल पहुंचकर सौंप दिया है।

2019 में हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने हल्दूचौड़ से वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर बिष्ट को जिला पंचायत सदस्य का टिकट दिया था। जिसके बाद इंदर बिष्ट के भाई व भाजपा से टिकट की दौड़ में शामिल डॉ मोहन बिष्ट ने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा। जिसमें उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की। जिसके बाद राज्य में विधान सभा चुनावों से पूर्व भाजपा ने मोहन बिष्ट को भाजपा में शामिल कर लिया।

भाजपा ने मोहन बिष्ट को लालकुआं विधानसभा से टिकट दिया। चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को करीब 16 हजार मतों से हरा दिया। विधायक बनने के बाद मोहन बिष्ट ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Related post

error: Content is protected !!