अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नैनीताल पुलिस ने लौटाएं जनता के खोये हुये मोबाईल।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नैनीताल पुलिस ने लौटाएं जनता के खोये हुये मोबाईल।
(137 मोबाइल जिनकी कीमत है ₹1509000)
उत्तराखंड (देहरादून) मगंलवार, 08 मार्च 2022
नैनीताल पुलिस ने खोए हुए मोबाइलों को ढूंढने के लिए टीम गठितकी। निरीक्षक उमेश मलिक, प्रभारी साईबर सैल, (मोबाइल एप) के नेतृत्व में मोबाइल एप्प हल्द्वानी में नियुक्त आरक्षी आनन्द बल्लभ जोशी, आरक्षी नरेश सिंह , महिला आरक्षी पिकीं जोशी के द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह फरवरी 2022 तक खोये हुये मोबाइलों की आई0एम0ई0आई0 नम्बरों को सर्विलांस में लगाया।
नन्दन सिंह रावत एस0ओ0जी0 प्रभारी को द्वारा छानबीन शुरू की गयी। जिस पर उक्त मोबाइलो को आई0एम0ई0आई0 के आधार पर लोकेशन ज्ञात कर विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल तथा राजस्थान से कुल 137 मोबाइल फोन मोबाइल एप टीम द्वारा बरामद किये गये। जिनकी कीमत ₹1509000 है।