उधमसिंह नगर में अतिरिक्त खनन और ओवरलोडिंग पर बड़ी प्रशासनिक कार्यवाही।
उधमसिंह नगर में अतिरिक्त खनन और ओवरलोडिंग पर बड़ी प्रशासनिक कार्यवाही।
(कब्जे में दर्जनों वाहन किए सीज)
उत्तराखंड (उधमसिंह नगर) रविवार, 27 फरवरी 2022
उधमसिंह नगर में खनन मे संलिप्त लोग कुछ एक अधिकारियों की मिलीभगत से अतिरिक्त खनन और ओवरलोडिंग का काला खेल खेल रहे है।इससे न केवल हाइवे पर चल रहे लोगो की जान खतरे में डाली जा रही थी, बल्कि राज्य के राजस्व को भी चूना लगाया जा रहा था।
मौक़े से जिले के उच्च अधिकारियो को खनन स्थल से हो रही ओवर लोडिंग की भी जानकारी दी थी, जिसके बाद मेहज कुछ ही गाड़ियों पर या कह सकते हैं कि, इक्का दुक्का गाड़ियों पर ही गाज गिरी थी।
इसके बाद 18 फरवरी को किच्छा गोला मे सीओ ट्रैफ़िक ने कार्यवाही करते हुए 6 डंपर और एक जेसीबी सीज की थी।इसके बाद जिले के बाजपुर और सितारगंज में भी कार्यवाही स्वरुप एज दर्जन कार्यवाही हुई।
इसी मामले में गत दिवस जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए किच्छा के टोलप्लाजा पर ओवरलोड पर कार्यवाही करते हुए दर्जनों वाहनों को कब्जे में लेने के साथ-साथ दो चौकी इंचार्ज और एक दलाल पर किच्छा कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवा दिया।
जहां एक ओर इस कार्यवाही से जिले के खनन माफियाओं के साथ-साथ ओवरलोडिंग के खेल में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ हैं, तो वही इस कार्यवाही की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही हैं।
ओवरलोडिंग पर कार्यवाही न होने से जहाँ एक ओर राजस्व को चूना लग रहा था, तो वहीं हाइवे पर चल रहे लोगो की भी जान खतरे में थी। अब इस कार्यवाही से इस खेल पर कितनी लगाम लगेगी, यह आने वाला समय बताएगा।