Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र  विकास की नई ऊर्जा से भरा हुआ है।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र  विकास की नई ऊर्जा से भरा हुआ है।
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र  विकास की नई ऊर्जा से भरा हुआ है।

(भाजपा को जीताने के लिए माताएं बहिने और नौजवान खुद जुट गए हैं:: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी )

उत्तराखंड (अल्मोड़ा) शुक्रवार, 11 फरवरी 2022

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अल्मोड़ा में भाजपा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। एचएनबी स्टेडियम में हुई सभा में मोदी ने कहा कि मतदाता कभी भी नेक नीयत का साथ नहीं छोड़ते अच्छा कार्य करने वाले को भूलते नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जो दृश्य उन्होंने देखा है उसके अनुसार इस चुनाव को भाजपा से ज्यादा जनता खुद लड़ रही है। माताएं बहिने और नौजवान खुद जुट गए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का विरोध करने वालों को अल्मोड़ा के मतदाताओं का उत्साह देखना होगा और यह उत्साह दिखा रहा है फिर इस बार भी भाजपा सरकार आने वाली है।कहा कि उत्तराखंड की जनता जानती है कि भाजपा ही इस दशक को उत्तरखंड उज्ज्वलता का दशक बना सकती है। उन्होंने कहा कि फिर एक बार भाजपा की सरकार बनानी है। ताकि जितनी ऊंचाई पहाड़ों की है उतनी ऊंचाई तक उत्तराखंड को पहुंचाया जा सके।

बीजेपी का संकल्प पत्र भी विकास की नई ऊर्जा से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास तभी होता है जब बिना स्वार्थ के साथ किया जाय। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास की अवधारणा को लेकर चल रही है।

उन्होंने कहा कि विरोधियों के कारनामे, करतूत और भाषा बताती है वह सबमें डालो फूट मिलकर करो लूट के सिद्धांत पर चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यही नीति रही है। सबमें डालो फूट मिलकर करों लूट, उत्तराखंड की जनता इस साजिश का शिकार हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तरखंडियों को हमेशा कुमाऊंनी गढ़वाली और तराई के नाम पर लड़ाने का प्रयास किया उनके लिए पूरा उत्तराखंड देवभूमि है और एक एक बच्चा देवतुल्य है।

प्रधान मंत्री ने कहा कि अगले पांच सालों को उत्तराख्ंड का दशक बनाने का मौका मत जाने ​दीजीए । कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड मानसखंड टूरिस्ट सर्किट बनने वाला है । मोदी ने कहा कि हल्द्वानी में ही 17 हजार करोड़ रुपये का विकास कार्यों का लोकापिपर्ण का मौका उन्हें मिला था। इससे रोजगार और पर्यटन की असीम संभावनाएं मिलेंगी।

भाजपा सरकार ने उत्तराखंड को कोरोना से बचाने का प्रयास किया। अब पहाड़ों में रेल भी पहुंचने वाली है। यह सपना आने वाले समय में जरूर साकार होगा और हम ही पूरा करेंगे। अब देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे बनने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वह यहां के हर ईलाके से परिचित हैं। पहाड़ की ताकत और सामर्थ्य तथा नेकनीयत और ईमानदारी को मै जानता हूं। इसलिए यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए उत्तराखंड का विकास सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसे देखते हुए ही पर्वतमाला परियोजना बनाई गई है। पूर्व की सरकारों से पहाड़ की हमेशा से उपेक्षा की।

आधुनिक सड़कों के साथ ही आने जाने के लिए रोपवे भी बनाए जाएंगे। सीमा में सटे गांवों के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। यहां के लोग मातृभूमि के लिए अपनी जान लगाने वालों की सीमावर्ती गांवों की अनदेखी अब नहीं होगी।

Related post

error: Content is protected !!