द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में चौथे इंटर स्कूल जूनियर और सीनियर बालक टेबल टेनिस टूर्नामेंट (2026-27) का उत्साहपूर्ण समापन हुआ।
द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में चौथे इंटर स्कूल जूनियर और सीनियर बालक टेबल टेनिस टूर्नामेंट (2026-27) का उत्साहपूर्ण समापन हुआ।
(टेबल टेनिस टूर्नामेंट में द ओएसिस स्कूल का दबदबा)
उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में आयोजित चौथे इंटर स्कूल जूनियर और सीनियर बालक टेबल टेनिस टूर्नामेंट (2026-27) का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। फाइनल के सीनियर एवं जूनियर के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, जिसमें द ओएसिस स्कूल ने अपनी बादशाहत कायम की।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल में आयोजित टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि ओएनजीसी के सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक आनंद सिंह रहे। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने उनका परिचय कराया। इस अवसर पर दोनों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया और खेल को सच्ची खेल भावना व निष्पक्षता से खेलने के लिए प्रेरित किया। 
जूनियर व्यक्तिगत वर्ग में द हैरिटेज स्कूल के अधिराज चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमांश आनंद (द ओएसिस स्कूल) को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सीनियर व्यक्तिगत वर्ग में कांटे की टक्कर में द ओएसिस स्कूल के कबीर ने निवेदित (श्रीराम सेंटेनियल स्कूल) को 3-2 से शिकस्त दी।
टीम स्पर्धाओं में भी द ओएसिस स्कूल का बोलबाला रहा। जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों के फाइनल मैच सेंट जोसेफ्स एकेडमी और द ओएसिस स्कूल के बीच खेले गए। दोनों ही श्रेणियों में द ओएसिस स्कूल ने 3-2 के करीबी अंतर से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सेंट जोसेफ्स एकेडमी को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा। मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्या ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी, सारिका जैन, शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।