उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति (UGVS) ने ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। - Swastik Mail
Breaking News

उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति (UGVS) ने ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की।

 उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति (UGVS) ने ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की।
Spread the love

उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति (UGVS) ने ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की।

(इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ नॉन-फ्यूल रिटेल क्षेत्र में राज्य-स्तरीय सहयोग हेतु एक आशय पत्र (Loi) पर हस्ताक्षर किए)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 01 फरवरी 2026

उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति (UGVS) ने ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के साथ नॉन-फ्यूल रिटेल (NFR) क्षेत्र में राज्य-स्तरीय सहयोग हेतु एक आशय पत्र (Loi) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह Lol सचिवालय, देहरादून में सचिव ग्राम्य विकास, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास समिति (UGVS) की ओर से सुश्री झरना कमठान, अपर सचिव, ग्राम्य विकास तथा IOCL की ओर से श्री कृष्ण कुमार गुप्ता, डिविजनल रिटेल सेल्स हेड द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर श्री हेमंत राठौर, कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, UPSO&II, इंडियन ऑयल उपस्थित रहे।

इस साझेदारी के अंतर्गत IFAD-वित्तपोषित ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (REAP) से जुड़े सामुदायिक-आधारित संगठनों (CBOs) एवं ग्रामीण उद्यमियों को IOCL के रिटेल आउटलेट्स से जोड़ा जाएगा। इसके तहत राज्यभर के IOCL ईंधन स्टेशनों पर ‘HILANS आउटलेट्स/कैफे’ स्थापित किए जाएंगे, जहाँ स्थानीय एवं ग्रामीण उत्पादों की बिक्री की जाएगी।

इस अवसर पर पहला समझौता ज्ञापन (MoU) बांदल घाटी क्लस्टर लेवल फेडरेशन, रायपुर (देहरादून) के साथ हस्ताक्षरित किया गया, जिससे इस पहल का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन प्रारंभ हो गया।

यह साझेदारी ग्रामीण उद्यमों के लिए स्थायी बाजार पहुंच, आय सृजन के अवसर तथा पेट्रोल पम्पों पर उपभोक्ता सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल उत्तराखंड सरकार के समावेशी, बाजार-आधारित ग्रामीण विकास के दृष्टिकोण को सुदृढ़ करती है।

Related post

error: Content is protected !!