प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का धरना लगातार 36वें दिन भी जारी।
प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का धरना लगातार 36वें दिन भी जारी।
(पीआरडी जवानों के दो सूत्रीय मांग)
उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 22 अप्रैल 2026
आज देहरादून एकता विहार में पी0आर0डी0(प्रांतीय रक्षक दल )जवानों का धरना लगातार 36वें दिन भी जारी है अपनी मांगों को लेकर डटे जवानों ने एक बैठक एकता विहार धरना स्थल पर प्रदेश संयोजक प्रमोद मंदरवाल के नेतृत्व में आहूत की गई।
पीआरडी जवानों के दो सूत्रीय मांगों के संबंध में था । इस बैठक में सभी जवानों ने सहमति जताई और यह निर्णय लिया कि आज तक सरकार द्वारा जवानों के हित मे कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जिससे कि यह जवान खामोश या नाराजगी जताये बैठे हैं जिससे कि संयोजक महोदय द्वारा बैठक में निर्णय लिया गया है कि आगामी 28 अप्रैल 2026 को विधानसभा विशेष सत्र सरकार के द्वारा आहूत किया जा रहा है और पीआरडी जवान अपने मांगों को लेकर धरने पर है जवानों ने मन बनाया है कि 28 अप्रैल से पहले अगर पीआरडी जवानों की मांगों पर कोई ठोस कार्यवाई नहीं होती है तो पूरे प्रदेश भर का पीआरडी जवान अपनी मांगों के संबंध में 28 अप्रैल को विधानसभा सत्र का घेराव करेगा।
इस बैठक मैं जिलाध्यक्ष नवीन बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद तोमर ,ब्लॉक सचिन अंकित तोमर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अनिल दत्त, सलाहकार सुशील कैंतुरा, चमन सिंह तोमर,संदीप, किशन सीताराम ,प्रीतम, पप्पू ,इमरान, राजकुमार ,राजेश रावत ,राहुल ,दीपा रावत, उजला रावत, लखपत,अभय, मुकेश चौहान ,आशीष नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
जवानों ने बैठक में संयोजक महोदय के द्वारा लिए गए निर्णय का समर्थन किया और कहा है कि आगामी 28 अप्रैल को आक्रोश महा रैली में सभी जनपदों के पीआरडी जवान महिला /पुरुष जवान देहरादून पहुंचकर आक्रोश महारैली को सफल बनाने में अपना सहयोग/ उपस्थिति दर्ज करने की कृपा करें।