उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने जिला सूचना अधिकारी श्रीमती प्रियंका जोशी जी से मुलाकात की।
उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने जिला सूचना अधिकारी श्रीमती प्रियंका जोशी जी से मुलाकात की।
(पुष्पगुच्छ भेंट कर नए पदभार के लिए शुभकामनाएं दी)
उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 22 अप्रैल 2026
आज उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जिला सूचना अधिकारी श्रीमती प्रियंका जोशी जी से शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दी।
जिला सूचना अधिकारी श्रीमती प्रियंका जोशी जी ने अभी कल 21 अप्रैल 2026 को कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।
जिला सूचना अधिकारी श्रीमती प्रियंका जोशी जी ने कहा कि वह सभी से तालमेल वा सामंजस्य बना कर कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि हम सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी वा पत्रकार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं ।
उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू वर्मा, महासचिव राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट वा कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नए पदभार के लिए शुभकामनाएं दी।