उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने अपनी विधानसभा रानीखेत के डौड़ाखाल एवं ग्राम देवलीखेत क्षेत्र में कांग्रेसजनों के साथ बैठक की। - Swastik Mail
Breaking News

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने अपनी विधानसभा रानीखेत के डौड़ाखाल एवं ग्राम देवलीखेत क्षेत्र में कांग्रेसजनों के साथ बैठक की।

 उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने अपनी विधानसभा रानीखेत के डौड़ाखाल एवं ग्राम देवलीखेत क्षेत्र में कांग्रेसजनों के साथ बैठक की।
Spread the love

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने अपनी विधानसभा रानीखेत के डौड़ाखाल एवं ग्राम देवलीखेत क्षेत्र में कांग्रेसजनों के साथ बैठक की।

(कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता :::: करन माहरा)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 21 जनवरी 2026

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य श्री करन माहरा ने आज अपनी विधानसभा रानीखेत के डौड़ाखाल एवं ग्राम देवलीखेत क्षेत्र में कांग्रेसजनों के साथ बैठक एवं जनसम्पर्क कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने, आम जनता से सीधा संवाद बढ़ाने तथा जमीनी मुद्दों पर प्रभावी संघर्ष की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान श्री करन माहरा ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी रोज़मर्रा की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख चिंताओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए।

कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए श्री करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांग्रेस जनता के हक़, सम्मान और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से करती रहेगी।

इस दौरान श्री करन माहरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शासन पूरी तरह जनविरोधी साबित हो चुका है। भाजपा के राज में देवभूमि उत्तराखंड जैसे शांत प्रदेश में अराजकता, अपराध और भय का माहौल बन गया है।

उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है, जो भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता और विफल कानून-व्यवस्था का जीता-जागता उदाहरण है। भाजपा से जुड़े लोग लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जा रहे हैं। कहीं भाजपा के पार्षद द्वारा एक युवा की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है, तो कहीं भाजपा युवा मोर्चा के एक नेता की वजह से प्रदेश के एक नौजवान को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ता है।

श्री करन माहरा ने कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक और चिंताजनक है कि भाजपा के कई मंडल अध्यक्ष आज बलात्कार जैसे गंभीर आरोपों में जमानत पर बाहर हैं, लेकिन सरकार अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण देने का काम कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की भर्ती परीक्षाओं की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है। परीक्षा आयोजित होने से पहले ही पेपर लीक हो जाना आम बात बन गई है, जिससे मेहनती और ईमानदार युवाओं के भविष्य के साथ खुला छल किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने युवाओं के सपनों और भरोसे दोनों को तोड़ने का काम किया है।

श्री करन माहरा ने आगे कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। जनहित से जुड़े हर मुद्दे को पूरी मजबूती से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

कांग्रेस की लड़ाई जनता के हक़, सम्मान और न्याय के लिए निरंतर जारी रहेगी

Related post

error: Content is protected !!