एक बुर्जुग ने अपनी पत्नी को मार डाला।
एक बुर्जुग ने अपनी पत्नी को मार डाला।
(संपत्ति को लेकर अक्सर पत्नी से झगड़ा होता रहता था)
उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 06 सितम्बर 2022
देहरादून के बलबीर रोड भाजपा मुख्यालय से कुछ दुरी पर रहने वाले एक व्यक्ति ने क्रिकेट के बेट से अपनी पत्नी की हत्या कर दी।देहरादून की डालनवाला पुलिस ने जब महिला की डेड बॉडी को लेकर उसके पति राम सिंह से पूछताछ की तो वह आनाकानी करते हुए किसी भी बात से जानकारी होने से इनकार करने लगा ऐसे में पुलिस राम सिंह को बलबीर रोड स्थित उसके घर ले आयी।
जहां ले जाकर पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो राम सिंह ने बताया कि उसकी शादी 53 वर्षीय उषा देवी से 3 साल पहले हुई थी।राम सिंह ने बताया कि संपत्ति को लेकर अक्सर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था।
कल रात भी संपत्ति को लेकर राम सिंह और उषा देवी के बीच में झगड़ा हुआ जिसके चलते राम सिंह ने सोते समय अपनी पत्नी के सिर पर क्रिकेट के बल्ले से ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए उसकी हत्या कर दी।इसके बाद राम सिंह ने क्रिकेट के बेट को छत पर जाकर छिपा दिया।राम सिंह ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से अपनी पत्नी उषा की डेड बॉडी को कोरोनेशन हॉस्पिटल लेकर गया।
पुलिस ने इस मामले में 72 वर्षीय राम सिंह ठाकुर पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किए गए क्रिकेट के बेट को भी घर से बरामद कर लिया है।