अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने परेड मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने परेड मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया।

 अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने परेड मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया।
Spread the love

अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने परेड मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया।

(स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों जोरो पर)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 11 अगस्त 2022।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन जुट गया है। प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम परेड मैदान में आयोजित होगा। इसे लेकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने आज परेड मैदान में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जरुरी दिशा-निर्देश दिए।

गुरुवार शाम अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने आगामी 15 अगस्त पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड मैदान का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मुख्य मंच के अलावा मैदान में चल रहे अन्य कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी को गरीमामय कार्यक्रम को लेकर समय रहते सभी व्यवस्थाएं को पूरा करने को कहा।

इस मौके पर केके मिश्रा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मैदान में आयोजन को लेकर कोई कमी न रह जाएए इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है। इसलिए समय रहते सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।

Related post

error: Content is protected !!