जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर ने कावड़ यात्रा  में कि गई विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की।   - Swastik Mail
Breaking News
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय द्वारा सतत् विकास लक्ष्य को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से SDG Data Eco System & Monitoring, पी.एम. गतिशक्ति तथा उत्तराखण्ड विजन 2047 विषय पर जनपदस्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सुनी 25 फरियादें; घरेलू हिंसा से लेकर लैंड फ्रॉड के मामलों पर कड़ा रुख।स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26: नगर निगम देहरादून ने 7 स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर किए सम्मानित।‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर ने कावड़ यात्रा  में कि गई विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की।  

 जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर ने कावड़ यात्रा  में कि गई विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की।  
Spread the love

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर ने कावड़ यात्रा  में कि गई विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की।  

(सभी अधिकारियों को आपस में फोन नम्बर साझा करने के निर्देश दिए जिससे आपस में समन्वय बन सके)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 20 जुलाई 2022

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर ने आज संयुक्त रूप से नगर निगम सभागार ऋषिकेश में कावड़ यात्रा हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की। 

जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा हेतु प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस विभाग द्वारा नियुक्त जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार ऋषिकेश को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन के समीप सड़क की मरम्मत करने हेतु रेलवे को पत्राचार किया जाए। साथ ही नगर निगम को सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा रूट पर लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंनें संबंधित अधिकारियों को यात्रा रूट पर चाकचैबंद साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, बायो टॉयलेट, जानवरों से सुरक्षा, कीटनाशकों का छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था, विभिन्न स्थानों पर एंबुलेंस की तैनाती, वाहनों पर किराया सूची, होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य सामग्री की दुकानो पर रेटलिस्ट चस्पा करवान, के निर्देश दिए। उन्होनें पुलिस तथा जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए सैक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को आपस में एक-दूसरे का नंबर साझा करने एवं समन्वय बनाते हुए यात्रा का संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होनंे प्रशासन द्वारा कावंड़ यात्रा हेतु नियुक्त जोनल एवं सैक्टर मजिस्टेªट तथा पुलिस विभाग के जोनल एवं सैक्टर प्रभारियों को आपस में समन्वय करते हुए दायित्वों का संपादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल प्रभारी एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट एवं सैक्टर प्रभारियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वंाईट पर निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखने को कहा तथा यदि कहीं पर और सुधार की आवश्यकता हो तो उसे यथाशीघ्र पूर्ण करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर ने संबंधित अधिकारियों को जोनल एवं सैक्टर प्रभारी तथा मजिस्ट्रेट को अपने-अपने नंबर साझा करने के निर्देश दिए, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं समन्वय से व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने पुलिस को सुरक्षा के दृष्टिगत सर्तक रहते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश बद्री प्रसाद भट्ट, तहसीलदार ऋषिकेश अमृता शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढोडियाल, नियुक्त किए गए जोनल एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सहित सिंचाई, राष्ट्रीय राजमार्ग, पेयजल निगम, स्वास्थ्य, जल संस्थान, लो.नि.वि, विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!