युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात की। – Swastik Mail

युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात की।

युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात की।

(दीपाली ने दुबई के अबू धाबी में सितम्बर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 03 नवम्बर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने भेंट की। नैनीताल की दीपाली ने दुबई के अबू धाबी में सितम्बर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती। उन्होंने 33 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री ने दीपाली को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस अवसर पर दीपाली के पिता श्री रणजीत सिंह थापा, खेल निदेशक श्री प्रशांत आर्य एवं सहायक निदेशक खेल श्री संजीव पौरी मौजूद थे।