महिला ने एक बच्चे को जहर देकर मार डाला। - Swastik Mail
Breaking News

महिला ने एक बच्चे को जहर देकर मार डाला।

 महिला ने एक बच्चे को जहर देकर मार डाला।
Spread the love

महिला ने एक बच्चे को जहर देकर मार डाला।

 (बेटी के साथ पड़ता था और टॉप आता था)

पॉन्डिचेरी , सोमवार, 05 सितम्बर 2022

बच्चो के अभिभावक अपने बच्चो की पढाई को लेकर हर समय चिंतिंत रहते है। इस बीच बच्चो में पढाई को लेकर कम्पीटिशन होना आम बात है। इतना ही नहीं अभिभावक का अपने बच्चो के मार्क्स को लेकर परेशानी जरुरी भी हैं। लेकिन पुदुचेरी में प्रतिस्पर्धा का खौफनाक केस सामने आया है, जहां एक छात्रा की मां ने बच्ची के क्लासमेट को जहर देकर मार डाला। महिला इस बात से चिढ़ती थी कि वह लड़का हमेशा अकादमिक और एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों में टॉप करता था और उसकी बेटी पीछे रह जाती थी। दोनों बच्चे 8वीं क्लास में पढ़ते थे। महिला शुक्रवार को बच्चों के स्कूल पहुंची थी और एक वॉचमैन से कहा कि वह मणिकंदन की मां हैं। महिला ने वॉचमैन को दो बोतल सॉफ्ट ड्रिंक्स देते हुए कहा कि इसे मेरे बेटे को दे देना। कल्चरल इवेंट में शामिल होने के बाद वॉचमैन ने वे बोतलें मणिकंदन को दे दी थीं।

छात्र ने यह सोचते हुए उन ड्रिंक्स को पी लिया था कि उन्हें उनकी मां ने भेजा है। लेकिन घर पहुंचते ही उसे उल्टियां होने लग गईं। इसके बाद बच्चे के माता-पिता उसे अस्पताल ले गए और इलाज के बाद घर ले जाया गया। लेकिन शनिवार को वह फिर से बीमार पड़ गया और रात में उसे सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। लेकिन मौत से पहले मणिकंदन ने मां को बताया था कि उसने वह सॉफ्ट ड्रिंक्स पी थी, जो वह वॉचमैन को दे आई थी। इस पर मां को लगा कि कुछ गड़बड़ी हुई और फिर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।

एसएसपी लोकेश्वर ने बताया कि पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और पता चला कि सग्यारानी ने ही यह ड्रिंक्स दी थी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पुलिस ने बताया कि महिला ने सॉफ्ट ड्रिंक्स में कुछ ऐसा मिला दिया था, जिससे छात्र को डायरिया की शिकायत हो गई और वह लगातार उल्टियां करने लगा गया। इस मामले का खुलासा हुआ तो लोग हैरान रह गए कि आखिर एक महिला महज स्कूल की प्रतिस्पर्धा के चलते कैसे किसी बच्चे की जान ले सकती है।

Related post

error: Content is protected !!