नारी अब अबला नहीं सबला है।  – Swastik Mail

नारी अब अबला नहीं सबला है। 

नारी अब अबला नहीं सबला है। 

(युवती से छेड़छाड़ करने वाले मनचले की युवती ने की पिटाई ) 

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार 11 जुलाई 2021

राजधानी देहरादून में बीच सड़क युवती से छेड़छाड़ करने वाले मनचले की युवती ने ही धुनाई कर डाली।वहां भीड़ ने भी युवक की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। घंटाघर के पास दर्शनलाल चौक पर लड़की किसी काम से आई थी। वहां उसने एक लड़के को लड़की से छेड़छाड़ करते देखा।

इसके बाद जब उस लड़की ने दूसरी लड़की से हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी लड़के ने उससे भी छेड़छाड़ की। इस पर उस लड़की ने शोर मचा दिया और लड़के की जमकर पिटाई की।

आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए और लड़के को पकड़कर चौक में तैनात पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद लड़की ने युवक के खिलाफ एप्लीकेशन लिखी। चौक में तैनात पुलिसकर्मी ने धारा चौकी व चीता पुलिस को कॉल की, लेकिन आधा घंटे तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो लड़के को ऑटो में बैठाकर धारा चौकी ले जाया गया।