आम जनता का फुटपाथों में चलना हुआ दुर्भर,चकराता रोड में अनाधिकृत वाहनों ने कब्ज़ा। – Swastik Mail

आम जनता का फुटपाथों में चलना हुआ दुर्भर,चकराता रोड में अनाधिकृत वाहनों ने कब्ज़ा।

आम जनता का फुटपाथों में चलना हुआ दुर्भर,चकराता रोड में अनाधिकृत वाहनों ने कब्ज़ा।

(कृष्णा पैलेस की गलियों में अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े किये जा रहे है ::::: प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह ललकार)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 03 अप्रैल 2024

चकरोता रोड में फुटपात पर अनाधिकृत वाहनों ने जमाया कब्ज़ा, पैदल चलने वाले रोड पर चलने को मज़बूर। शासन प्रसाशन ने पैदल चलने वालो के लिये फुटपाथ का निर्माण कराया था परन्तु विडंबना देखे पैदल चलने वालो के फुटपाथ पर चकराता रोड में वाहन चालक सड़क के दाये व बाये तरफ आपने वाहन पार्क कर रहे और पैदल चलने वाले रोड पर चलने को मज़बूर हो रहे हैं।

कुटुंब परिवार संगठन के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह ललकार ने बताया की कृष्णा पैलेस की गलियों में अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े किये जा रहे है जिससे वहां रहे रहे इलाके वासियों को अगर अचानक एम्बुलेंस आदि जरुरी सेवा के जरुरत पड़े  अंदर कैसे जाए।

कुटुंब परिवार संगठन के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह ललकार ने कहा की शासन प्रसासन को इसको सज्ञान लेकर अनाधिकृत रूप से फुटपाथ पर काबिज वाहनों व अनाधिकृत रूप से काबिज स्टॉलो को हटा देना चाहिए।

कुछ ऑटो चालको द्वारा कृष्णा पैलेस के बराबर वाली गली में आपने ऑटो खड़े कर दिये है जिससे आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस अवसर पर राहुल सोनकर अमित वर्मा,राकेश शर्मा,राकेश कुमार भट्ट,अरविन्द मल्होत्रा चन्दर मोहन अरोड़ा आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे।