मुख्य विकास अधिकारी पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल secvoter.uk.gov.in पर ढूंढे। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

मुख्य विकास अधिकारी पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल secvoter.uk.gov.in पर ढूंढे।

 मुख्य विकास अधिकारी पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल secvoter.uk.gov.in पर ढूंढे।
Spread the love

मुख्य विकास अधिकारी पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल secvoter.uk.gov.in पर ढूंढे।

(जो छूट गए है किसी भी कार्य दिवस पर सम्बन्धित विकास खण्ड पर जाकर संपर्क करें)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार , 27 मई 2025

मुख्य विकास अधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी (प0) अभिनव शाह ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचनों के लिये पंचायत निर्वाचक नामावली में मतदाता का नाम खोजने की सुविधा राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के मतदाता सूची पोर्टल secvoter.uk.gov.in  पर उपलब्ध करा दी गयी है। पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल पर ‘पंचायत मतदाता खोजे’ पर क्लिक कर अपना नाम खोज सकते हैं, जिन मतदाताओ के नाम घर-घर जाकर कराये गये विस्तृत पुनरीक्षण के दौरान छूट गये हैं, उन मतदाताओं के नाम आयोग द्वारा 01.03.2025 से 22.03.2025 तक समस्त ग्राम पंचायतों में ग्रामसभावार बैठक बुलाकर निर्वाचक नामावली जनसामान्य के लिये ग्राम पंचायत स्तर पर प्रकाशित कर निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज, संशोधन एवं विलोपन की कार्यवाही की गयी है। तत्पश्चात यदि किसी मतदाता का नाम अभी भी मतदाता सूची में दर्ज करने से छूट गया हो तो वे अपना नाम मतदाता सूची में सम्मलित करने, नाम संशोधन करने एवं विलोपन करने हेतु निर्धारित प्रपत्र जो सम्बन्धित विकास खण्ड एवं पंचास्थानि चुनावालय कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त किये जा सकते हैं, तथा प्रपत्र भरकर सम्बन्धित विकास खण्ड में अपनी आई०डी० के साथ जमा कर सकते हैं, मतदाता सूची के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय पंचास्थानि चुनावालय, देहरादून या सम्बन्धित विकास खण्डों से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

Related post

error: Content is protected !!