स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। - Swastik Mail
Breaking News

स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

 स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
Spread the love

स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

(कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना)

 उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार , 09 अक्टूबर 2026

उत्तराखण्ड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, आमवाला, देहरादून में स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, अभिनव शाह, ने छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। साथ ही, हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वोटर ऐप, मतदाता पंजीकरण तथा निर्वाचन से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, संस्थान में निर्वाचक साक्षरता क्लब (ELC) का गठन भी किया गया, जिससे विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं मताधिकार के प्रति जागरूक करने के प्रयासों को और प्रभावी बनाया जा सके।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने तथा मताधिकार के महत्व को समझते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

Related post

error: Content is protected !!