तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार।  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार। 

 तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार। 
Spread the love

तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार।

(अनियंत्रित होकर पोल तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ी) 

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार 7 जुलाई 2021

उत्तराखंड में भले ही यातायात पुलिस द्वारा हादसों को रोकने के दावे किए जाते रहे है। नियम बनाए जाते है लेकिन हादसों में कमी नहीं आ रही है।देहरादून में एक बार फिर तेज रफ्तार का तांडव देखने मिला है। यहां हरिद्वार से ऋषिकेश की तरफ जा रही एक कार रायवाला के पास अनियंत्रित होकर पोल तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं सामने आ रही स्कूटी सवार घायल हो गए है।

दिल्ली से आए तीन युवक तपोवन ऋषिकेश जा रहे थे। इसी दौरान खांडगांव के पास अचानक हाईवे क्रॉस कर रही तेज रफ्तार कार दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में चालक ने कार डिवाइडर पर चढ़ा दी। कार की टक्कर से रैलिंग व स्ट्रीट लाइट का एक पोल भी टूट गया। इस दौरान कार के सामने आने से एक स्कूटी सवार दो लोगों को भी मामूली चोट आई। घटना के दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गयी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया वहीं कार को कब्जें में ले लिया है।

Related post

error: Content is protected !!