संतोष थापा की मौत के मामले में परिजनों की आवाज बने वरुण राज सिंह भंडारी। - Swastik Mail
Breaking News

संतोष थापा की मौत के मामले में परिजनों की आवाज बने वरुण राज सिंह भंडारी।

 संतोष थापा की मौत के मामले में परिजनों की आवाज बने वरुण राज सिंह भंडारी।
Spread the love

संतोष थापा की मौत के मामले में परिजनों की आवाज बने वरुण राज सिंह भंडारी।

(संतोष थापा मामले में वरुण राज सिंह भंडारी ने पुलिस अधिकारी से की तत्काल बात)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार , 07 अक्टूबर 2026

24 वर्षीय संतोष थापा की एक माह पूर्व हुई अकस्मात मृत्यु के मामले में उनके माता-पिता व परिजन न्याय की गुहार लेकर गोरखाली सुधार सभा पहुंचे। परिजनों ने पुलिस द्वारा अब तक ठोस कार्रवाई न किए जाने की बात रखी।

गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा और भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक विदेश विभाग वरुण राज सिंह भंडारी ने परिजनों की समस्या सुनी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वरुण राज सिंह भंडारी ने तत्काल संबंधित पुलिस अधिकारी से फोन पर बात कर परिजनों को आवश्यक मदद दिलाई। इसके बाद परिजनों ने सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

Related post

error: Content is protected !!