उत्तराखंड बंजारा सेवा संघ ऑल इंडिया ने  सचिव चरण सिंह नायक की चौथी पुण्यतिथि में श्रदांजलि अर्पित की। – Swastik Mail

उत्तराखंड बंजारा सेवा संघ ऑल इंडिया ने  सचिव चरण सिंह नायक की चौथी पुण्यतिथि में श्रदांजलि अर्पित की।

उत्तराखंड बंजारा सेवा संघ ऑल इंडिया ने  सचिव चरण सिंह नायक की चौथी पुण्यतिथि में श्रदांजलि अर्पित की।

(राष्ट्रवादी आर.टी.आई एक्टिविस्ट एंड ह्यूमन राइट्स फेडरेसन भारत उपस्थित रहा)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 23 जुलाई 2024

आज पटेल नगर गुरु रोड में राष्ट्रीय सिख संगत के पर्व राष्ट्रीय सचिव सरदार चरण सिंह नायक को उनकी चौथी पुण्यतिथि में श्रदांजलि दी। सभी ने यह संकल्प लिया की उनके अधूरे संकल्पों को पूरा करने का कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर उत्तराखंड बंजारा सेवा संघ ऑल इंडिया सरदार जायमल सिंह व धारा सिंह ने कहा की सरदार चरण सिंह नायक द्वारा सदैव आम जन मानस को लेकर और विशेष रूप से बंजारा समाज के हक हुकुको के लिये कार्य करते रहे हैं।चाहे दिल्ली हो या बॉम्बे या उत्तराखंड सदैव समाज की भलाई में अपने आप को आगे रखा है और सदैव समाज को प्रेणा देने का कार्य किया है।

राष्ट्रवादी आर.टी.आई एक्टिविस्ट एंड ह्यूमन राइट्स फेडरेसन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह ललकार ने कहा की राष्ट्रीय सिख संगत में राष्ट्रीय सचिव चरण सिंह नायक के नेतृत्व में कार्य करने का मौका मिला है, वह सदा बिना भेदभाव के राष्ट्रीय हित व समाज हित को सदैव समर्पित रहें वह सदा अग्रणी हो कर सिख अधिकारों के लिये भी निरंतर आपनी आवाज संगठन के माध्यम से सरकार तक रखते रहें और अंतिम समय तक संघर्ष शील व समर्पित रहें हैं।

अखिल भारतीय बंजारा सेना के अवतार सिंह ने कहा की सरदार चरण सिंह नायक का योगदान इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया है।

इस अवसर पर सरदार दयाल सिंह, रामपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह,कुलदीप सिंह ललकार,जार्नेल सिंह महक, देवेंद्र सिंह, कवर सिंह, लाखन सिंह, जनक सिंह, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।