संयुक्त नागरिक संगठन ने उत्तराखंड की नवनियुक्त शिक्षा निदेशक आकांक्षा कोड़े से शिष्टाचार भेंट की। - Swastik Mail
Breaking News

संयुक्त नागरिक संगठन ने उत्तराखंड की नवनियुक्त शिक्षा निदेशक आकांक्षा कोड़े से शिष्टाचार भेंट की।

 संयुक्त नागरिक संगठन ने उत्तराखंड की नवनियुक्त शिक्षा निदेशक आकांक्षा कोड़े से शिष्टाचार भेंट की।
Spread the love

संयुक्त नागरिक संगठन ने उत्तराखंड की नवनियुक्त शिक्षा निदेशक आकांक्षा कोड़े से शिष्टाचार भेंट की।

(क्षत्रिय चेतना मंच,संकल्प शिक्षण समिति आदि विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 12 जून 2026

संयुक्त नागरिक संगठन,क्षत्रिय चेतना मंच,संकल्प शिक्षण समिति आदि विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा उत्तराखंड की नवनियुक्त शिक्षा निदेशक आकांक्षा कोड़े से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पुष्प भेंट किए तथा पद ग्रहण करने पर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर संकल्प शिक्षण एवं कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष शिक्षाविद,काउंसलर एडवोकेट तथा वरिष्ठ समाजसेवी रवि सिंह नेगी तथा श्रीमती अनीता नेगी वी अन्य शिक्षाविदों के अनुभवों के आधार पर उत्तराखंड के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा के सुधार हेतु चर्चा की तथा आवश्यक कदम उठाने के लिए सुझावों का पत्र सौंपा जिसमें शिक्षा सुधार के अलावा अन्य मुद्दों के साथ प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती मनमानी- जैसे बेतहाशा फीस वृद्धि, किताबें स्टेशनरी वी यूनिफॉर्म जैसी आवश्यक सामग्री की खरीद पर स्कूलों का कंट्रोल प्रति वर्ष अभिभावकों से ली जाने वाली स्कूल बिल्डिंग फीस व एडमिशन फीस तथा सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों के की अनिवार्यता तथा अन्य सहायक पुस्तकों पर रोक के अलावा स्कूल में पढ़ाई के स्तर में बदलाव, जिससे बच्चे ट्यूशन व कोचिंग सेंटर ना जाकर सेल्फ स्टडी हेतु प्रेरित हो तथा अपनी विश्लेषणात्मक तथा तार्किक शक्ति का इस्तेमाल व विकास करें।

इसके अलावा स्कूलों में सामाजिक बोध व बागवानी तथा बच्चों द्वारा अपनी कक्षा व स्कूल परिसर की साफ सफाई की शिक्षा को अनिवार्य रूप से स्कूल पाठ्यक्रम में जोड़ना है।

प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट रवि सिंह नेगी,अशोक वर्धन सिंह,अनिता नेगी, राजीव पंवार तथा सुरिंदर सिंह तोमरडॉ. दिनेश सक्सेना,विनोद नौटियाल,दिनेश भंडारी,उमेश्वर सिंह रावत,ठाकुर शेर सिंह,डॉ.राकेश डंगवाल,गिरीश चंद्र भट्ट, अवधेश शर्मा यहां शामिल थरहे।

Related post

error: Content is protected !!