केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने नागरिक एवं उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर पंतनगर से अयोध्या के लिए नई फ्लाइट शुरू करने का अनुरोध किया। – Swastik Mail

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने नागरिक एवं उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर पंतनगर से अयोध्या के लिए नई फ्लाइट शुरू करने का अनुरोध किया।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने नागरिक एवं उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर पंतनगर से अयोध्या के लिए नई फ्लाइट शुरू करने का अनुरोध किया।

(प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या जाते है। फ्लाईट न होने के कारण बड़ी परेशानियों का सामना करना पडता है::::: अजय भट्ट)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 05 फरवरी 2024

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने नागरिक एवं उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर पंतनगर से अयोध्या के लिए नई फ्लाइट शुरू करने का अनुरोध किया है।

श्री भट्ट ने केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि उनके संसदीय क्षेत्र के अर्न्तगत पन्तनगर से अयोध्या तक नई फ्लाईट चलाने हेतु समस्त क्षेत्रीय जनता द्वारा निवेदन किया है, जो अति आवश्यक है।

उन्होंने पत्र में कहा है कि अवगत कराना है कि प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या जाते है। फ्लाईट न होने के कारण बड़ी परेशानियों का सामना करना पडता है। साथ ही काठगोदाम कुमाँऊ का प्रवेश द्वार है, यहा पर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रो से लोग यात्रा हेतु आते है। दूरस्थ क्षेत्र से लोगो को अयोध्या जाने हेतु बरेली (उत्तर प्रदेश) जाना पड़ता है। अयोध्या में श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से यहाँ से लगातार लोगो का अयोध्या आना-जाना और अधिक संख्या में प्रारम्भ हो गया है।

वही कुमाऊं मण्डल में नानकसागर, बौर जलाशय, जिम कार्बेट नैशनल पार्क, नैनीताल, रामगढ, भीमताल, कैंचीधाम, काकड़ीघाट, कौसानी, रानीखेत, विनसर, सूर्य मन्दिर कटारमल, देवीधुरा, मानिला, दूनागिरी, महावतार बाबा जी की गुफा, पूर्णागिरी, चितई गोलू देवता मंदिर, कसार देवी (अल्मोडा) योगदा, सत्संग, सोसायटी का कार्यालय (द्वाराहाट), चौकड़ी, मुनस्यारी, विर्थीफाल, पतालभुवनेश्वर (जमीन के अन्दर गहराई में गुफा), कैलाश मानसरोवर, बागेश्वर, हॉटकालिका, पिण्डारी ग्लेशियर जैसे रमणीय पर्यटक स्थल देश एवं दुनिया में पर्यटको एवं धार्मिक पर्यटकों के लिए आकर्षण के क्षेत्र हैं।

श्री भट्ट ने कहा कि पन्तनगर से अयोध्या तक नई फ्लाईट चलाया जाना बेहद आवश्यक है लिहाजा इस विषय पर शीघ्र कार्य किए जाने का अनुरोध किया है।