सेवा संकल्प अभियान के तहत भुड्डी में लगेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का शिविर। - Swastik Mail
Breaking News

सेवा संकल्प अभियान के तहत भुड्डी में लगेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का शिविर।

 सेवा संकल्प अभियान के तहत भुड्डी में लगेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का शिविर।
Spread the love

सेवा संकल्प अभियान के तहत भुड्डी में लगेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का शिविर।

(शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार , 04 अक्टूबर 2026

शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड सहसपुर की ग्राम पंचायत भुड्डी में 5 अक्टूबर को विशेष बहुउदेशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत भुड्डी के पंचायत घर के सामने किया जाएगा।

शिविर का शुभारंभ विधानसभा सहसपुर के माननीय विधायक एवं क्षेत्र पंचायत सहसपुर के प्रमुख द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी दायित्वधारी मंत्री श्री विश्वास डाबर की उपस्थिति भी प्रस्तावित है।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। शिविर के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने तथा अपने-अपने विभागीय बैनर एवं स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी लेने और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने की अपील की है।

Related post

error: Content is protected !!