जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में आज जनपद में अतिक्रमणमुक्त अभियान चलाया गया। – Swastik Mail

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में आज जनपद में अतिक्रमणमुक्त अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में आज जनपद में अतिक्रमणमुक्त अभियान चलाया गया।

(93 चालान करते हुए रुपए 84800 के अर्थदंड वसूला)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 16 जनवरी 2024

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में अतिक्रमणमुक्त अभियान के अन्तर्गत टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

आज आराघर से नेहरूकालोनी धर्मपुर, सहस्त्रधारा आईटी पार्क, जीएमएस रोड, चकराता रोड-बल्लुपुर, जीएमएस रोड आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान अवैध होर्डिंग्स भी हटाये गए।

नगर निगम ने 93 चालान करते हुए रुपए 84800 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई, पुलिस द्वारा लगभग 61चालान करते हुए, रुपए 29750 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 26 चालान करते हुए रुपए 13000 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में उन्हें पुनः अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवाछनीय गतिविधिया संचालित न होने दे।