बास्केटबॉल में ऊधमसिंह नगर तो क्रिकेट में बागेश्वर ने मारी बाजी। - Swastik Mail
Breaking News

बास्केटबॉल में ऊधमसिंह नगर तो क्रिकेट में बागेश्वर ने मारी बाजी।

 बास्केटबॉल में ऊधमसिंह नगर तो क्रिकेट में बागेश्वर ने मारी बाजी।
Spread the love

बास्केटबॉल में ऊधमसिंह नगर तो क्रिकेट में बागेश्वर ने मारी बाजी।

(फुटबाल में पिथौरागढ़ और जूनियर कबड्डी में टिहरी ने जीता खिताब)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

बास्केटबॉल के बालक और बालिका, दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर ऊधमसिंह नगर ने दोहरा खिताब अपने नाम किया। दोनों वर्गों के फाइनल में देहरादून की टीम उपविजेता रही। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही प्रारंभिक शिक्षा की त्रयोदश क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को क्रिकेट, हैंडबॉल, फुटबाल, कबड्डी सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

क्रिकेट में बागेश्वर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि देहरादून को रजत पदक मिला। हैंडबॉल के बालक वर्ग में पिथौरागढ़ और बालिका वर्ग में हरिद्वार की टीम विजेता बनी। बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर और बालिका वर्ग में देहरादून ने दूसरा स्थान हासिल किया। फुटबाल में पिथौरागढ़ ने स्वर्ण, ऊधमसिंह नगर ने रजत और पौड़ी गढ़वाल ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालक कबड्डी के फाइनल में टिहरी ने देहरादून को 36-15 से हराकर खिताब जीता। जूडो के बालक सब-जूनियर 30 किलोग्राम से कम भार वर्ग में उत्तरकाशी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने पदक जीते। उच्च प्राथमिक स्तर की 600 मीटर दौड़ में हरिद्वार प्रथम रहा। बालक वर्ग की गोला फेंक और चक्का फेंक में चंपावत ने स्वर्ण पदक जीते। बालिका गोला फेंक में ऊधमसिंह नगर और चक्का फेंक में उत्तरकाशी की खिलाड़ी विजेता बनीं। 50 मीटर दौड़ के बालक और बालिका, दोनों वर्गों में उत्तरकाशी ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर और बालिका वर्ग में चंपावत, जबकि 200 मीटर बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर और बालिका वर्ग में उत्तरकाशी विजेता रहा। 400 मीटर बालक वर्ग में उत्तरकाशी और बालिका वर्ग में हरिद्वार ने स्वर्ण पदक जीता।

टेबल टेनिस के बालक-बालिका एकल वर्ग में नैनीताल, बालक ऊंची कूद में रुद्रप्रयाग, बालिका ऊंची कूद में अल्मोड़ा, बालक लंबी कूद में हरिद्वार और बालिका लंबी कूद में पौड़ी प्रथम रहा। बालिका वालीबाल में भी पौड़ी ने स्वर्ण पदक जीता।

समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गंगा समग्र उत्तराखंड के प्रांतीय संयोजक अरुण घिल्डियाल, सुदीप जुगरान, जिलाध्यक्ष देहरादून धर्मेन्द्र सिंह रावत, दिगम्बर नेगी, चंद्रवीर सिंह नेगी, किशोर जोशी अल्मोड़ा अध्यक्ष, जगदीश भंडारी मंत्री अल्मोड़ा, मनोज बिष्ट, राज्य खेल समन्वयक लेखराज तोमर, मधु पटवाल कमल सुयाल, होशियार सिंह पुंडीर, लक्ष्मण सोलंकी, मंजीत सोलंकी,अनुराग चौहान,संतोष रावत, पूनम बुटोला, किरण बिष्ट,कविता खत्री, शैलेंद्र नेगी, शशांक शर्मा,राज्य खेल समन्वयक लेखराज तोमर, कोषाध्यक्ष योगेश गुप्ता, सत्यजीत चौहान,सुरजीत सिंह,प्रताप सिंह राणा, बलबीर पंवार, अमित महेन्द्रू,रिजवान हुसैन,शैलेन्द्र सिंह रमेश नेगी, संजय कुमार,राजीव पूरी भीम दत्त शर्मा नरेंद्र नेगी, भूपेश पुरोहित, हरीश जोशी, अनिल गुसाईं, रूचि पुंडीर, अर्चना कन्नौजिए आदि मौजूद रहे।

Related post

error: Content is protected !!