दुपहिया वाहन पर आग लगाकर किया क्षतिग्रस्त । – Swastik Mail

दुपहिया वाहन पर आग लगाकर किया क्षतिग्रस्त ।

दुपहिया वाहन पर आग लगाकर किया क्षतिग्रस्त।

(संलिप्त अभियुक्त संतोष कुमार को सत्तीचौड़ शिव मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया)

उत्तराखंड (कोटद्वार) सोमवार, 09 मई 2022

श्री बालकृष्ण पुत्र गंगा प्रसाद निवासी ग्राम सत्तीचौड़ पोस्ट ऑफिस नींबूचोड कोटद्वार जनपद पौड़ी गढवल ने कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर पर खड़ी स्कूटी संख्या UK 15 8254 को आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0स0 131/2022, धारा- 452/427 भा.द.वि अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त चौहान द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन श्री विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी-सुरागरसी कर आज दिनाँक 09.05.2022 को अभियोग उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त संतोष कुमार को सत्तीचौड़ शिव मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।