Breaking News

पिथौरागढ़ में आज तिहरे हत्याकांड सनसनी फैल गई।

 पिथौरागढ़ में आज तिहरे हत्याकांड सनसनी फैल गई।
Spread the love

पिथौरागढ़ में आज तिहरे हत्याकांड सनसनी फैल गई।

(युवक ने धारदार हथियार से परिवार की 3 महिलाओं का किया बेरहमी से कत्ल)

उत्तराखंड (पिथौरागढ़) शुक्रवार, 12 मई 2023

उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आज सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही परिवार के 3 महिलाओं की हत्‍या कर दी है। जिले में तिहरे हत्याकांड सनसनी फैल गई। मामले के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

बुर्शम ग्राम पंचायत के चंतोला तोक निवासी संतोष राम पुत्र मोहन राम ने धारदार हथियार से अपने पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई हेमंती देवी 70 वर्ष पत्नी शेर राम, चचेरे भाई की पत्‍नी रमा देवी 26 वर्ष पत्नी जोगा राम और चचेरी बहन माया देवी 24 वर्ष पत्नी दीपक कुमार की हत्‍या कर दी। वही, शेर राम का पुत्र जोगा राम कहीं बाहर गया था जिसके चलते उसकी जान बच गई।

आरोपी संतोष राम छोलिया नृत्य करने का काम करता है। संतोष राम घटना के बाद फरार हो गया है। उसकी पत्नी भी अपने पति के भय से कहीं छुप जाना प्रकाश में आया है स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस मौके पर मौजूद है।

Related post

error: Content is protected !!