खटीमा में अवैध रूप से मिट्टी का खनन ले जा रही थी  ट्रैक्टर ट्रॉली। – Swastik Mail

खटीमा में अवैध रूप से मिट्टी का खनन ले जा रही थी  ट्रैक्टर ट्रॉली।

खटीमा में अवैध रूप से मिट्टी का खनन ले जा रही थी  ट्रैक्टर ट्रॉली।

(एसडीएम की गाड़ी को देखकर मारी टक्कर, बाल बाल बचे एसडीएम)

उत्तराखंड (खटीमा) रविवार, 15 मई 2022

अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी का खनन ले जा रहे माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मार दी। एसडीएम और उनके उनके कर्मचारी बाल बाल बचे खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट की गाड़ी खटीमा पीलीभीत मार्ग से खुदागंज चौराहे पर जैसे ही पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज खनन माफिया के ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन पर जोरदार टक्कर मार दी।

अवैध खनन ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली चालक रविंद्र बिष्ट की गाड़ी को देखकर डर गया चालक ने आनन-फानन में वहां से भागने की कोशिश की लेकिन जल्दी भागने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली एसडीएम खटीमा रविंद्र बिष्ट की गाड़ी से टकरा गई ।

इस घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस चौकी ले आई एसडीम रविंद्र बिष्ट ने साफ कहा कि खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी।