Breaking News

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 25 अक्टूबर 2022 को चार धाम के मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।

 पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 25 अक्टूबर 2022 को चार धाम के मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।
Spread the love

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 25 अक्टूबर 2022 को चार धाम के मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।

(प्रात: 4 बजकर 26 मिनट शाम 5 बजकर 32 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 23 अक्टूबर 2022

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि सूर्य ग्रहण के दौरान चार धाम मंदिर के मंदिर बंद रहेंगे।

सतपाल महाराज ने कहा है कि सूर्य ग्रहण पर 25 अक्टूबर 2022 को 12 घंटे पहले सूतक प्रारंभ हो जायेगा। इसलिए प्रात: 4 बजकर 26 मिनट पर ग्रहण से ठीक पहले चार धाम मंदिर बंद हो जायेंगे। 25 अक्टूबर शाम 5 बजकर 32 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा। इसलिए ग्रहणकाल तक चारों धाम सहित छोटे बड़े सभी मंदिर बंद रहेंगे।

उन्होने कहा कि ग्रहण समाप्ति पश्चात मंदिरों में साफ सफाई कार्य तथा शांयकाल अभिषेक तथा शयन पूजा और आरती संपन्न होंगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को दर्शनों की इजाजत नहीं होगी।

Related post

error: Content is protected !!