ई मेल के जरिए डोईवाला के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी । – Swastik Mail

ई मेल के जरिए डोईवाला के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी ।

ई मेल के जरिए डोईवाला के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी ।

(पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी तफ्तीश शुरू की)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 01 अगस्त 2023

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस को सूचना मिलते है।बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड को मौके पर भेज कर बम को ढूंढने की कोशिश भी की गई, हालांकि डिस्पोजल स्क्वाड को कोई बम हाथ नही लगा।

एक अनजान ई मेल के जरिए यह मेल स्कूल को प्राप्त हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी तफ्तीश शुरू कर दी है। एसओजी और साइबर सैल को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

हालांकि पुलिस को आशंका है कि, यह कोई शरारती तत्व है, जिसने यह मेल स्कूल को किया है। पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश कर रही है और इस प्रकार का धमकी भरा मेल स्कूल को देने वाला जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। ऐसा एसपी देहात कमलेश उपाध्याय का कहना है