पत्रकार राज छाबड़ा को रेप के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी। – Swastik Mail

पत्रकार राज छाबड़ा को रेप के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी।

पत्रकार राज छाबड़ा को रेप के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी।

(व्हाट्सएप कॉल पर पीड़ित से की गई 5 लाख रूपए की मांग)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 21 सितम्बर 2024

पत्रकार को रेप के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा प्रदान करने व आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। )ll

सहारनपुर रोड निवासी रोहित उर्फ राज छाबड़ा ने पटेलनगर थाने की बाजार चौकी पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि एक महिला से उसकी मुलाकात नवंबर 2022 में एक क्लब में हुई थी जहां वरीशा परवीन नाम की इस महिला ने मुझे अपना नाम मुस्कान शर्मा बताया था, इसके बाद इस महिला से उसकी जान पहचान हो गई। कुछ ही समय में प्रार्थी को यह जानकारी प्राप्त हुई की यह महिला हिंदू नहीं मुस्लिम है और साथ ही देह व्यापार का धंधा चलाती है। इस धोखे से प्रार्थी अत्यंत विचलित हो गया और महिला से संबंध विच्छेद कर लिए। प्रार्थी पत्रकार है और महिला द्वारा चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए खबर अपने यूट्यूब चैनल पर चलाई। तभी से यह महिला प्रार्थी की जान की दुश्मन बनी हुई है और इसी घटना के बाद प्रार्थी की गाड़ी पर हमला भी हुआ था। शुक्रवार की दोपहर प्रार्थी को (8958097589) नंबर से किसी प्रभ, संधू ढाबा बाजपुर नाम से धमकी भरे व्हाट्सएप कॉल और मैसेज आ रहे हैं। व्हाट्सएप कॉल पर मुझे कहा गया 5 लाख रूपए दे नहीं तो 376 लगा रहे हैं। यह सुनते ही मैंने फोन काट दिया इसके बाद मुझे मैसेज में मिलने के लिए कहा गया जिसके लिए मैंने साफ इनकार कर दिया। प्रार्थी ने कहा कि देह व्यापार चलाने वाली महिला का पूरा गिरोह है जो पूर्व में भी मुझ पर हमला कर चुका है इसलिए मुझे इन लोगों से जान माल का खतरा है तथा में इस घटनाक्रम से अत्यंत भयभीत हूं, भविष्य में यदि मुझे या मेरे करीबी जनो को कोई भी हानि होती है तो इसका उत्तरदायित्व महिला या उसके गिरोह के लोगों का होगा।