उपनल के अलग-अलग जिलों से आए हजारों कर्मचारियों की सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के आवास को घेराव की तैयारी। – Swastik Mail

उपनल के अलग-अलग जिलों से आए हजारों कर्मचारियों की सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के आवास को घेराव की तैयारी।

उपनल के अलग-अलग जिलों से आए हजारों कर्मचारियों की सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के आवास को घेराव की तैयारी।

(पुलिस  प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ने किया नाकामयाब)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 16 फरवरी 2024

उपनल के अलग-अलग जिलों से आए हजारों कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड में इकट्ठा होकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के आवास की और कूच करने की रणनीति बनाई।

पहले पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने उनसे मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया और कहा कि कांग्रेस आपके साथ है। उपनल के कर्मचारी के इस कूच को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई उन्होंने कनक चौक अभिषेक टावर के दोनों ओर की सड़कों पर बैरकटिंग कर भारी पुलिस व्यवस्था तैनात कर दी गई वहीं सचिवालय को जाने वाली रोड को पुलिस ने किले की तरह सुरक्षा कर अभैध कर दी जिसे उपनल के हजारों कर्मचारियों ने भेदने की कोशिश की मगर नाकामयाब रहे।

विधानसभा में मंत्री गणेश जोशी एवं सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र चौधरी से मुलाक़ात हुई थी‌ और उन्होंने कहा गया था न्याय कार्मिक वित्तीय आदि विभागों को बैठक आपके बिंदुओं पर चर्चा एवं समाधान किया जाएगा दिसंबर माह तक भी कर्मचारियों की कोई सूध नहीं ली गई।

सहसंयोजक प्रमोद गुसाई ने कहा कि सरकार यदि हमारी बातों को गंभीरता से नहीं लेती तो हम सभी लोग धर्म परिवर्तन करने के लिए भी बाध्य होंगे।