राज्य कर विभाग ने व्यापारियों को GST में पंजीयन को बढावा देने के उददेश्य से कार्यशाला का आयोजन किया। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

राज्य कर विभाग ने व्यापारियों को GST में पंजीयन को बढावा देने के उददेश्य से कार्यशाला का आयोजन किया।

 राज्य कर विभाग ने व्यापारियों को GST में पंजीयन को बढावा देने के उददेश्य से कार्यशाला का आयोजन किया।
Spread the love

राज्य कर विभाग ने व्यापारियों को GST में पंजीयन को बढावा देने के उददेश्य से कार्यशाला का आयोजन किया।

(कार्यशाला में लगभग 50 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 26 जून 2025

आयुक्त्त राज्य कर महोदया देहरादून उत्तराखण्ड एवं श्री अनुराग मिश्रा संयुक्त आयुक्त (कार्य०) राज्य कर देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों के कम में दिनांक 25.06.2025 को राज्य कर विभाग देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा व्यापारियों को GST में पंजीयन को बढावा देने के उददेश्य से क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले समस्त व्यापारिक संगठनों / समितियों के सहयोग से एक कार्यशाला होटल सिटी पैलेस, किशन नगर चौक, चकराता रोड, देहरादून में सांयः 3.00 बजे आयोजित की गयी।

कार्यशाला में अधिकारियों के द्वारा पंजीयन कराये जाने के लाभ पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। पंजीयन के सम्बन्ध में व्यापारियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधान प्रस्तुत किया गया।

कार्यशाला में राज्य कर विभाग देहरादून से श्री प्रेम प्रकाश शुक्ला उपायुक्त, श्री विजय कुमार उपायुक्त, श्री अवनीश कुमार पाण्डेय, सहायक आयुक्त, सुश्री पूनम राजपुत, सहायक आयुक्त, श्री गजेन्द्र भण्डारी राज्य कर अधिकारी, श्री रघुवीर सिंह चौहान, राज्य कर अधिकारी उपस्थित रहें।

व्यापार मण्डल की ओर से श्री प्रेम भाटिया अध्यक्ष, श्री सुनील गुप्ता सचिव, किशन नगर, कौलागढ रोड दुकानदार समिति एवं राजेन्द्र नगर व्यापार संघ के अध्यक्ष श्री डी०डी० अरोडा, सचिव श्री हरीश गुप्ता उपस्थित रहें। साथ ही सैयद मौहल्ला दुकानदार समिति के अध्यक्ष श्री संदीप कन्नोजिया, सचिव मौ० इलियास सहित श्रीमती जानकी, वस्त्र विक्रेता एवं कर अधिवक्ता श्री सुमित ग्रोवर उपस्थित रहें। कार्यशाला में लगभग 50 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related post

error: Content is protected !!