तेज रफ्तार कार सड़क किनारे नगर निगम के लोहे के कूड़े दान  से टकराई। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

तेज रफ्तार कार सड़क किनारे नगर निगम के लोहे के कूड़े दान  से टकराई।

 तेज रफ्तार कार सड़क किनारे नगर निगम के लोहे के कूड़े दान  से टकराई।
Spread the love

तेज रफ्तार कार सड़क किनारे नगर निगम के लोहे के कूड़े दान  से टकराई।

(एक्सीडेंट 3 की मौत)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 25 मार्च 2024

आज सुबह तड़के होली के त्यौहार में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। नैनीताल रोड देवाशीष होटल के पास एक दिल्ली नंबर की एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे नगर निगम के लोहे के बने कूड़े दान वाले बॉक्स से जा टकराई और कार आगे की ओर पलट गई वही मॉर्निंग वॉक को जा रहे हैं दो लोगो से टकराई जिसमे दो मॉर्निंग वॉकर समेत कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं अन्य चार लोग जो कार में बैठे थे वह गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की कार नैनीताल रोड को बढ़ रही थी फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया है वहीं तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पूरे हादसे की जांच में पुलिस जुटी है।

 

Related post

error: Content is protected !!