मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद बार एसोसिएशन देहरादून की चल रही हड़ताल समाप्त। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद बार एसोसिएशन देहरादून की चल रही हड़ताल समाप्त।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद बार एसोसिएशन देहरादून की चल रही हड़ताल समाप्त।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद बार एसोसिएशन देहरादून की चल रही हड़ताल समाप्त।

(मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक कार्रवाई के निर्देश)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 09 अप्रैल 2026

बार एसोसिएशन देहरादून की चल रही हड़ताल अब समाप्त कर दी गई है। बुधवार को एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में मुलाकात की, जिसके बाद यह अहम फैसला लिया गया।

बार एसोसिएशन देहरादून के प्रतिनिधिमंडल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जिलाधिकारी देहरादून और बार एसोसिएशन के मध्य चल रहे विवाद को विस्तार से रखा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास भी बैठक में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं को आगामी 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री के देहरादून आगमन के अवसर पर आमंत्रित किया।

बैठक के बाद बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए 04 अप्रैल 2026 से जारी हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया। एसोसिएशन ने इस मुद्दे के समाधान में सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा तथा गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुकरेती और सचिव अजय बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ न्यायिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।

Related post

error: Content is protected !!