राइफलमैन गौतम कुमार और बीरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट हवाई अड्डे लाया गया। – Swastik Mail

राइफलमैन गौतम कुमार और बीरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट हवाई अड्डे लाया गया।

राइफलमैन गौतम कुमार और बीरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट हवाई अड्डे लाया गया।

(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 25 दिसंबर 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे पंहुचने पर कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार और चमोली के बीरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि कहा दुखद घड़ी में हमारी सरकार साथ रहेगी।

जम्मू कश्मीर में माँ भारती की सेवा करते हुए शहीद हुए हैं उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार और चमोली के बीरेंद्र सिंह।

सीएम ने कहा राष्ट्र रक्षा के लिए शहीदों के बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेंगे। राजौरी में शहीद हुए गौतम सिंह का पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से पहुंचा कोटद्वार।

हेलीपेड में शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए डीएम,एसएसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।