खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सेलाकुई स्थित बाजार में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापेमारी की। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सेलाकुई स्थित बाजार में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापेमारी की।

 खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सेलाकुई स्थित बाजार में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापेमारी की।
Spread the love

खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सेलाकुई स्थित बाजार में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापेमारी की।

(अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायत आ रही थी)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 27 जून 2025

जिला पूर्ति अधिकारी के.के.अग्रवाल ने अवगत कराया कि अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सेलाकुई स्थित बाजार में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली के नेतृत्व में टीम द्वारा छापेमारी की गईं। इस दौरान संतोष पाल जो कि पाल गैस एजेंसी के नाम से अवैध गैस रिफिलिंग का कार्य करते पाए गए तथा दीपक पाल की दुकान पर सिलेंडर एवं अवैध रिफलिंग किट भी बरामद किए गए।

छापेमारी में 14.2 किलो के 15 सिलेंडर 19 किलो का 1 सिलेंडर एवं 4.2 किलो के 11 सिलेंडर सहित कुल 27 सिलेंडर, रिफिलिंग किट व इलेक्ट्रिक तराजू बरामद किए गए। दोनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धारा अंतर्गत तहरीर दी गई।

छापेमारी टीम में पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली, राहुल बहुगुणा रजत नेगी, विजय नैथानी,संदीप बलूनी, होशियार सिंह,जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related post

error: Content is protected !!