देहरादून में जीकेन फर्नीचर का पहला एक्सक्लूसिव शोरूम खुला। - Swastik Mail
Breaking News
सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हरित पट्टी मानकों का संशोधन का पर्यावरण संबधित प्रश्न पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से सदन के माध्यम से किया।बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय।पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर।समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की तिथि 24 दिसम्बर, 2025 तक बढ़ाई गई।गढ़- कुमाऊ की लोक संस्कृतिक धरोहर की झलक कुठालगेट पर पर्यटकों; यात्रियों को राज्य की संस्कृति, लोकपरम्परा का कर रहा स्मरण।

देहरादून में जीकेन फर्नीचर का पहला एक्सक्लूसिव शोरूम खुला।

 देहरादून में जीकेन फर्नीचर का पहला एक्सक्लूसिव शोरूम खुला।
Spread the love

देहरादून में जीकेन फर्नीचर का पहला एक्सक्लूसिव शोरूम खुला।

(कंपनी 1200 करोड़ टर्नओवर का बना रही रोड मैप)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार , 14 जून 2025

देशभर में ऑफिस और इंस्टिट्यूशनल फर्नीचर के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी जीकेन फर्नीचर कंपनी ने उत्तराखंड में अपने पहले एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत कर दी है। देहरादून के जीएमएस रोड पर खुले इस शोरूम का उद्घाटन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर केदार नाथ पांडे ने किया।

इस मौके पर कंपनी के सीईओ राजीव कपूर ने कहा, हम अगले तीन वर्षों में कंपनी का टर्नओवर दोगुना करके ₹1200 करोड़ तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उत्तराखंड हमारे लिए एक उभरता हुआ बाज़ार है और हमने यहां इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम्स, पोडियम और अन्य आधुनिक आईटी सॉल्यूशंस भी लॉन्च किया है।

वहीं, कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, केदार नाथ पांडे ने कहा, जीकेन आज एक ऐसा नाम बन चुका है जिस पर संस्थाएं और कॉर्पोरेट सेक्टर आंख बंद करके भरोसा करते हैं। हमारे पास देशभर में 2200 से ज्यादा समर्पित कर्मचारी हैं, जो ग्राहकों की ज़रूरतों को समझते हुए उन्हें बेहतरीन फर्नीचर समाधान प्रदान कर रहे हैं। ₹600 करोड़ के टर्नओवर के साथ हमने जो विश्वास अर्जित किया है, वह हमारी गुणवत्ता और सेवा का प्रमाण है। हम शिक्षा, स्वास्थ्य और कॉर्पोरेट क्षेत्रों के लिए मॉड्यूलर, सीटिंग, डेस्किंग और स्टोरेज फर्नीचर के ज़रिए समाधान देने में अग्रणी हैं।

कार्यक्रम में मौजूद कंपनी के रीजनल हेड अजय मिन्हास ने बताया कि देहरादून में शुरू किए गए इस शोरूम के ज़रिए कंपनी ग्राहकों को हाई-क्वालिटी फर्नीचर और टेक्नोलॉजी बेस्ड सॉल्यूशंस एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अन्य शहरों में भी जल्द ही ऐसे एक्सक्लूसिव शोरूम्स खोलने की योजना पर काम शुरू किया जा चुका है।

इस मौके पर मुकेश, रजत, राजेश तिवारी सहित उद्योग जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!