द हैरिटेज स्कूल में पांचवें मिस्टर जॉन जे सूकियास मेमोरियल इंटर-स्कूल सीनियर गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट की शुरूआत। – Swastik Mail

द हैरिटेज स्कूल में पांचवें मिस्टर जॉन जे सूकियास मेमोरियल इंटर-स्कूल सीनियर गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट की शुरूआत।

Spread the love

द हैरिटेज स्कूल में पांचवें मिस्टर जॉन जे सूकियास मेमोरियल इंटर-स्कूल सीनियर गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट की शुरूआत।

(द हैरिटेज स्कूल ए टीम व हिम ज्योति स्कूल ने दर्ज की शानदार जीत)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही पांचवें मिस्टर जॉन जे सूकियास मेमोरियल इंटर-स्कूल सीनियर गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026-27 में द हैरिटेज स्कूल ए टीम एवं हिम ज्योति स्कूल ने शानदार जीत दर्ज कर पूरे अंक हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।

यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में वालीबॉल कोर्ट में खेली जा रही प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ- अंजू त्यागी ने किया, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता का पहला मैच हिम ज्योति स्कूल और दून इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। हिम ज्योति स्कूल ने यह मैच 2-0 के सेट स्कोर से जीता। दूसरा मैच द हैरिटेज स्कूल की टीम ए और टीम बी के बीच खेला गया। द हैरिटेज स्कूल की टीम बी ने टॉस जीतकर पहले सर्विस करने का फैसला किया।

मैच में द हैरिटेज स्कूल की टीम ए के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का परिचय देते हुए अपनी टीम के लिए अंक जोड़ने आरंभ किए और खिलाड़ियों ने यह मैच 2-0 के सेट स्कोर से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

इस अवसर पर खेले गए मैच बेहद रोमांचक रहे, जिनमें कई उतार-चढ़ाव देने को मिले और खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दून के पांच स्कूल प्रतिभाग कर रहे है। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा- अंजू त्यागी, मनजीत कौर, सारिका जैन सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।