दो परिवारों की दीपावली की खुशियां मातम में बदली। – Swastik Mail

दो परिवारों की दीपावली की खुशियां मातम में बदली।

दो परिवारों की दीपावली की खुशियां मातम में बदली।

(तीन स्कूटियों की भिड़ंत, युवक-युवती की मौत, दो लोग घायल)

उत्तराखंड (ऋषिकेश) सोमवार, 13 नवंबर 2023

दीपावली की रात दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। ऋषिकेश हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अखंड आश्रम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीन स्कूटियों की आपस में भिड़ंत होने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ऋषिकेश की ओर से हरिद्वार की दिशा में जा रही एक स्कूटी सामने से आ रहे अन्य स्कूटी से टकरा गई। इसी दौरान एक और स्कूटी टकरा गई।

तीनों स्कूटी की भिड़ंत में युवक-युवती की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त कोटद्वार निवासी आरती (20) और ऋषिकेश निवासी रितिक कश्यप (22) के रूप में हुई है। वही, हादसे में दो अन्य घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।