उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले राज्य के प्रवासियों को धामी सरकार सम्मानित करेगी। – Swastik Mail

उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले राज्य के प्रवासियों को धामी सरकार सम्मानित करेगी।

उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले राज्य के प्रवासियों को धामी सरकार सम्मानित करेगी।

(प्रवासी सम्मेलन का  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 07 नवम्बर 2024

उत्तराखंड राज्य अपना 24 वां स्थापना दिवस मना रहा है। दशकों से देश के कई हिस्सों में निवास कर रहे उत्तराखंड के प्रवासी भी अपनी मातृभूमि से जुड़ रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी योग्यता और कौशल से राष्ट्र और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले राज्य के प्रवासियों को धामी सरकार सम्मानित करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पहली बार प्रदेश सरकार प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन कर रही है। दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंड परिसर गठन करने की घोषणा की।

प्रवासी सम्मेलन में तीन सत्र आयोजित होने हैं, जिनमें अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी।

धामी सरकार अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी योग्यता और कौशल से राष्ट्र और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले राज्य के प्रवासियों को धामी सरकार सम्मानित करेगी।

इस दौरान पूर्व सीएम डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक, अभिनेता हेमंत पांडे, विधायक विनोद चमोली सहित कई अतिथि मौजूद रहे।