धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए चर्च में जमकर तोड़फोड़।  - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए चर्च में जमकर तोड़फोड़। 

 धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए चर्च में जमकर तोड़फोड़। 
Spread the love

धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए चर्च में जमकर तोड़फोड़। 

(पुलिस ने दो गिरफ्तार किये, बाकी की तलाश जारी) 

उत्तराखंड (सोलानपुरम) बुधवार,12 जनवरी 2022

चुनाव आचार संहिता लगते ही पुलिस भी पूरे एक्शन मोड में आ गई गई है। पुलिस ने चर्च मामले में हिंदू संगठन के दो और पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस कार्रवाई से भाजपाई और चर्च से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। क्योंकि पुलिस की तरफ से इस मामले में करीब दो माह बाद कोई गिरफ्तारी की गई है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानपुरम स्थित चर्च में विगत छह अक्तूबर की सुबह सैकड़ों लोगों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए चर्च में जमकर तोड़फोड़ की थी। साथ ही चर्च के प्रार्थना सभागार में प्रार्थना कर रहे लोगों को भी पीटा था। मारपीट में एक युवक को गंभीर चोट आईं थीं। इस मामले में पुलिस ने चर्च प्रमुख की तहरीर पर भाजपाई और विहिप के सात नेताओं को नामजद करते हुए ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट,तोड़फोड़,डकैती का मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने कल मंगलवार की रात दो गिरफ्तारी की हैं। एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले में हिंदू संगठन से जुड़े शिव प्रसाद त्यागी और सुनील कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अन्य नामजद दोनों पक्षों के लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं पुलिस की कार्रवाई से भाजपाई और चर्च से जुड़े कई लोग भूमिगत हो गए हैं। माना जा रहा है कि पुलिस मामले में जल्द ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी कर सकती है।

Related post

error: Content is protected !!