बारात में सम्मिलित होने सतपुली की ओर जा ररही कार खाई में गिरी। – Swastik Mail

बारात में सम्मिलित होने सतपुली की ओर जा ररही कार खाई में गिरी।

बारात में सम्मिलित होने सतपुली की ओर जा ररही कार खाई में गिरी।

(एक कि मौत, पांच घायल)

उत्तराखंड (पौड़ी) रविवार, 16 जून 2024

थाना सतपुली ने एस डी आर एफ को सूचना दी की दुधारखाल के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम के अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

कार आई 10 (UK15 9456) था जिसमें 06 लोग सवार थे जो लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। कार में सवार सभी लोग स्थानीय निवासी थे जो बारात में सम्मिलित होने सतपुली की ओर जा रहे थे।

एसडीआरएफ टीम तथा स्थानीय लोगों ने पांच घायलों को कार से निकालकर इलाज को अस्पताल भेजा गया। एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई जिसके शव को एस डी आर एफ टीम ने खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया