अल्मोड़ा के रेस्टोरेंट संचालक का शव लहूलुहान हालत में जंगल में पड़ा मिला। – Swastik Mail

अल्मोड़ा के रेस्टोरेंट संचालक का शव लहूलुहान हालत में जंगल में पड़ा मिला।

अल्मोड़ा के रेस्टोरेंट संचालक का शव लहूलुहान हालत में जंगल में पड़ा मिला।

(हत्या की आशंका, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की)

उत्तराखंड (अल्मोड़ा) सोमवार,7 मार्च 2022

अल्मोड़ा के रेस्टोरेंट संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक का शव लहूलुहान हालत में जंगल में पड़ा मिला है। , जिससे उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला अल्मोड़ा अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना विकास खंड के काचुला, धौलछीना गांव का है।

काचुला, धौलछीना गांव निवासी 34 वर्षीय देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह बिष्ट रेस्टारेंट चलाता था साथ ही उसके पास अपनी इनोवा कार भी है जिसे वह बुकिंग पर भी भेजता है। रविवार को देवेंद्र एक बुकिंग पर नैनीताल गया था। लेकिन आज सुबह खटीमा के चकरपुर से बनबसा के जंगल में हाईवे के पास कुछ दूरी पर उसका शव पड़ा मिला।

राहगीरों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस पूरी घटना की बारीकी से जांच कर रही है।