यूनियन बैंक एम्प्लॉइज यूनियन उत्तराखंड का 6वां त्रैवार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। - Swastik Mail
Breaking News

यूनियन बैंक एम्प्लॉइज यूनियन उत्तराखंड का 6वां त्रैवार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया।

 यूनियन बैंक एम्प्लॉइज यूनियन उत्तराखंड का 6वां त्रैवार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया।
Spread the love

यूनियन बैंक एम्प्लॉइज यूनियन उत्तराखंड का 6वां त्रैवार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया।

(चेयरमैन: तिल प्रसाद शर्मा ,अध्यक्ष: रोहित वर्मा, महामंत्री: सतीश डबराल बनाए गए)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 26 अप्रैल 2026

होटल सिद्धार्थ पैराडाइज, प्रिंस चौक, देहरादून में यूनियन बैंक एम्प्लॉइज यूनियन उत्तराखंड का 6वां त्रैवार्षिक सम्मेलन भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सम्मेलन में देशभर से आए यूनियन पदाधिकारियों, वरिष्ठ साथियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में एनसीबीई के वरिष्ठ साथी श्री श्यामवीर सिंह जी, एनसीबीई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर. बालाजी जी, एआईयूबीएसएफ के संरक्षक श्री एस.डी. मिश्रा जी, एआईयूबीएसएफ के अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार जी, एआईयूबीएसएफ के महामंत्री श्री राकेश पांडेय जी, बीओबी के महामंत्री श्री वाई.के. शर्मा जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इसके उपरांत कार्यकारिणी सभा की बैठक में सर्वसम्मति से यूनियन प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है—

चेयरमैन: तिल प्रसाद शर्मा

अध्यक्ष: रोहित वर्मा

महामंत्री: सतीश डबराल

संयुक्त महामंत्री: नवीन कुमार

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: यशवीर सिंह चौहान

कोषाध्यक्ष: महेंद्र सिंह असवाल

संगठन मंत्री:

1.मनोज पंत (देहरादून क्षेत्र)

2.कुशाग्र जोशी (हल्द्वानी क्षेत्र)

उपाध्यक्ष:

1.रोहित गौर

2.मोहित कुमार

सहायक महामंत्री

1.ऋचा खुराना (देहरादून क्षेत्र)

2.मोनिका रावत (हल्द्वानी क्षेत्र)

3.राजकुमार

4.पवन सिंह

5.आशुतोष भट्ट

एजीएस:

1.सुप्रिया चौहान

2.संदीप बुटोला

3.आशा शर्मा

4.दीपक कुमार

5.नीरज उनियाल

सम्मेलन के समापन अवसर पर सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कर्मचारियों की आवाज बुलंद करने एवं उनके अधिकारों की रक्षा हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Related post

error: Content is protected !!