Breaking News

चरस की तस्करी में दो पुलिस कर्मी  गिरफ्तार। 

 चरस की तस्करी में दो पुलिस कर्मी  गिरफ्तार। 
Spread the love

चरस की तस्करी में दो पुलिस कर्मी  गिरफ्तार। 

उत्तराखंड (ऊधमसिंह) 

शनिवार को ऊधमसिंह नगर एसएसपी डीएस कुंवर ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद चार लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। सितारगंज सीओ वीर सिंह ने टीम के साथ चेकिंग के दौरान कार होंडा अमेज से आदर्श कॉलोनी खटीमा निवासी विपुल शैल निवासी और खटीमा के टिकरी निवासी पीयूष खड़ायत को 1.094 किलो ग्राम चरस के साथ पकड़ा था।चैंकिग के दौरान ही एक वैगनआर कार से खटीमा के अमाऊ निवासी प्रभात सिंह बिष्ट और चंपावत के खेतीखान निवासी दीपक पांडे को 8.008 किलो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पकड़े गये दीपक पाण्डे और प्रभात सिंह बिष्ट पुलिसकर्मी है और दोनो ही पिथौरागढ़ में कार्यरत है। सीओ पिथौरागढ़ राजेन्द्र सिंह रौतेला ने बताया कि दीपक पाण्डे छुट्टी पर चल रहा था जबकि प्रभात सिंह बिष्ट कोविड ड्यूटी पर था। पुलिसकर्मियों के चरस तस्करी में पकड़े जाने के बाद पिथौरागढ़ एसपी सुखबीर सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए। डीजीपी अशोक कुमार ने चरस तस्करी में पकड़े गये दोनो कर्मियों को नौकरी से बर्खास्त करने की बात कहते हुए कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसे पुलिस बल से निष्कासित किया जायेगा।

Related post

error: Content is protected !!